Skill Development & Training (कौशल विकास व प्रशिक्षण)

 कौशल विकास व प्रशिक्षण (Skill Development & Training)

“आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त पहल” के तहत कौशल विकास एवं प्रशिक्षण किसी भी व्यक्ति को सशक्त बनाने, उनके भविष्य को सुरक्षित रखने और उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाता है, बल्कि आत्मसम्मान और सामाजिक योगदान की भावना को भी मज़बूत करता है।

आज के वैश्वीकरण के युग में, शिक्षा और कौशल को एक-दूसरे का पूरक बनाना आवश्यक है। दोनों मिलकर ही किसी देश की आर्थिक प्रगति और समुदाय के विकास की नींव रखते हैं।

भारतीय युवाओं रोजगार योग्य बनाने के लिए,नई तकनीकों और कार्यशैली के अनुसार स्वयं को ढालने  के लिए,प्रतिस्पर्धा में आगे बने रहने के लिए, स्वरोजगार या स्टार्टअप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए तथा शैक्षणिक योग्यता और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को भरने के लिए कौशल विकास व प्रशिक्षण की आवश्यकता है |

प्रहार राज फाउंडेशन का मानना है की “सीखने का सर्वोत्तम तरीका है—सीधे अनुभव से सीखना।” इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं को ऑफलाइन प्रशिक्षण शिविरों, कार्यशालाओं, फील्ड ट्रेनिंग,बैंक और इंडस्ट्री से जोड़ा जाये, जिससे प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, एक्सपर्ट द्वारा मार्गदर्शन तथा आत्मविश्वास मिल सके। इस दौरान प्रतिभागी को 45 से 60 दिनों तक की ट्रेनिंग के साथ बेसिक सैलरी/स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से वे आत्मनिर्भर बने रहें |

इसके लिए एक ऑफलाइन कौशल विकास कार्यक्रम की रूपरेखा, पाठ्यक्रम योजना, प्रशिक्षकों की सूची, कंपनियों के मैनेजर, एचआर प्रतिनिधि, एवं प्रशिक्षक (Trainers) को आमंत्रित कर इंडस्ट्री साक्षात्कार, करियर गाइडेंस और रीयल केस स्टडीज़ पर आधारित सेमिनार आदि को हमारी सहयोगी कंपनी की सहायता से  तैयार किया गया है | कुछ कोर्स की जानकारी निम्न है :- 

(a.) Basic Computer Education:- (MS Office, Internet, Social Media, Computer Hardware)  

(b.) Personality Development:-  (Body Language, Dressing, Group Activities, Public       Dealing, Leadership, Listening Skills)

(c.) Basic English Spoken Session:- (Vocabulary, Basic Grammar, English Conversions, Tense, Writing Skill)

(d.) Industry Training:- (Production, Machining, Supervisor Training)

(e.) Banking Training:- (Customer Relation, Investment strategies, Basic Banking)

(f.) Teacher Training:- (Teacher Demo, Subject Practice, Regular Test, Personality Training)

(g.) Marketing Training:- (Sales, Product Demo, Public Relation, Digital Marketing)

Comments

Popular posts from this blog

Prahar Education

तनाव कितनी देर तक लेना है यह तय करें