Prahar Education


शिक्षा के क्षेत्र में प्रहार राज फाउंडेशन के कार्य 

 शिक्षा हमारे मौलिक अधिकारों में से एक हैं। इसके बिना किसी समाज व राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की कल्पना निराधार है। जिस प्रकार बच्चे देश का स्वरूप हैं तो वे समाज के विकास का प्रतिरूप भी होते है। व्यक्ति से व्यक्तित्व और व्यक्तित्व से नेतृत्व की इस जीवन यात्रा को सरल व साकार रूप देने के लिए चरित्र व नैतिकता की उत्पति का मूल आधार शिक्षा है, और शिक्षा का आधार है-जागरूकता।  सामाजिक विचारधारा को शैक्षणिक व सांस्कृतिक मूल्यों के समकक्ष रखकर परिवर्तन पर हुआ मंथन ही छात्र हितों के समान्तर राष्ट्र हितों को उचित दिशा में साध सकता है।

इसी इच्छाशक्ति से प्रहार राज फाउडेंशन ने  कक्षा L.K. G. से कक्षा 12वीं तक के अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लियें एक ऐसा  app तैयार किया गया है, जिसमे संपूर्ण स्टडी मैटेरियल मात्र ₹1 प्रतिदिन पर उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के हर बच्चे तक शिक्षा पहुंच सके | इसके तहत सभी विडियो एनीमेशन फॉर्मेट में बनाये गए है जो बच्चो में रूचि बनाये रखने के लिए जरुरी है |

इसके अलावा इस एप पर NEET,IIT-JEE, RAS, SSC जैसे परीक्षाओं की टेस्ट सीरीज भी नाम मात्र की फीस में उपलब्ध है | इसके साथ ही English Spoken Course (Basic to Advanced) के लेक्चर विडियो भी मात्र ₹1 प्रतिदिन पर उपलब्ध कराये गए है |

संस्था का हर सदस्य आर्थिक, क्षेत्रीय और भाषाई बाधाओं की सीमाओं से परे युवा दिमागों को पोषित करने और प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। इनके प्रयास और कड़ी मेहनत से हमें देश के दूरस्थ गांवों में शिक्षा से वंचित बच्चों तक शिक्षा को पहुँचाने में मदद कर रही है। हमारा मानना ​​है कि शिक्षा अमीरों की विलासिता नहीं बल्कि गरीबों का अधिकार भी है।

प्रतिभा को पहचान और दिशा देने की एक पहल” के उद्देश्य से प्रहार राज फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद, मेधावी और समर्पित विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन व संसाधन प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन करता है। इस परीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा केवल संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता न करे। परीक्षा को विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार दोनों मोड (Online & Offline) में आयोजित किया जाता है। हर प्रतिभा को मंच मिले, हर सपने को दिशा मिले को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं:-निःशुल्क पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री,  पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र, उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन व प्लेटफार्म, करियर काउंसलिंग एवं स्कॉलरशिप सपोर्ट आदि |


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Skill Development & Training (कौशल विकास व प्रशिक्षण)

तनाव कितनी देर तक लेना है यह तय करें