तनाव कितनी देर तक लेना है यह तय करें

 तनाव कितनी देर तक लेना है यह तय करें 

एक बार एक मनोविज्ञान के प्रोफेसर कक्षा में स्ट्रेस मैनेजमेंट पढ़ा रहे थे। तभी उन्होने पूछा, "मैं कितना भारी पानी का गिलास पकड़ा हूँ?" छात्रों ने आठ औंस से लेकर दो पाउंड तक कहा। प्रोफेसर ने कहा, "मेरे दष्टिकोण से इस गिलास का भार कितना है, यह कोई मायने नहीं रखता। 

मैं इसे कितनी देर के लिए पकडता हूं यह महत्वपूर्ण है। अगर मैं इसे एक या दो मिनट के लिए पकडता हूं, तो यह हल्का है।अगर में इसे एक घंटे के लिए सीधा रखता हूं, तो इसके वजन से मेरे हाथ में दर्द हो सकता है। यदि मैं इसे एक दिन के लिए सीधा पकडूं तो मेरे हाथ में ऐंठन, सुन्नता या लकवाग्रस्त तक होने की आंशका है। 

गिलास का वजन नहीं बदलता लेकिन मैंने कितनी देर तक इसे पकड़ा यह मेरी तकलीफ बढ़ा सकता है। अर्थात् जीवन में आप किसी भी समस्या के बारे में थोड़ी देर के लिए ही सोचें। अगर आप दिनभर उसके बारे में सोचेंगे तो सुन्न और लकवाग्रस्त महसूस करेंगे और जब तक सोंचेगें कुछ भी करने में असमर्थ रहेंगे। इसलिए तनाव अधिक लेने से सिर्फ समस्या बढ़ेगी, समाधान नहीं निकलेगा।

अध्ययन के दौरान विश्राम की अवधि

  1. पॉमोडोरो तकनीक (Pomodoro Technique):

    • 25 मिनट अध्ययन के बाद 5 मिनट का विश्राम लें।

    • हर चार सत्रों के बाद 15-30 मिनट का लंबा विश्राम करें।

    • यह विधि मानसिक थकावट को कम करने और एकाग्रता बनाए रखने में सहायक है।

  2. सामान्य सिफारिश:

    • हर 45-60 मिनट के अध्ययन के बाद 10-15 मिनट का विश्राम लें।

    • लंबे अध्ययन सत्रों के लिए, जैसे 3-4 घंटे, हर घंटे के बाद 10-15 मिनट का विश्राम और हर 3 घंटे के बाद 30-60 मिनट का लंबा विश्राम करें। 

 विश्राम के दौरान क्या करें?

  • शारीरिक गतिविधि: हलका व्यायाम या स्ट्रेचिंग से रक्त संचार में सुधार होता है और मानसिक ताजगी मिलती है।

  • मनोविनोद: प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना, संगीत सुनना, या पसंदीदा गतिविधियों में भाग लेना मानसिक स्थिति को बेहतर बनाता है।

  • ध्यान और गहरी श्वास: मेडिटेशन या गहरी श्वास लेने से तनाव कम होता है और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है।

  • स्वस्थ आहार: पानी पीना और हल्का, पौष्टिक नाश्ता करना ऊर्जा स्तर को बनाए रखता है।

 क्या न करें?

  • लंबे और अनियंत्रित विश्राम: 10-15 मिनट से अधिक का विश्राम एकाग्रता को भंग कर सकता है।

  • सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग: यह मानसिक थकावट को बढ़ा सकता है और अध्ययन में पुनः एकाग्रता में कठिनाई उत्पन्न कर सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

Beti Bachao, Beti Padhao: More Than a Slogan

शिक्षक प्रशिक्षण एवं करियर मार्गदर्शन अभियान: “प्रेरणा से प्रगति की ओर सक्षम शिक्षक – सक्षम विद्यार्थी” ने शिक्षा क्षेत्र में स्थापित किया नया दृष्टिकोण

From Silence to Strength: The Rise of Women’s Voices