Awareness (Social, Health, Environment, Career)
जागरूकता (सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण, करियर)
सामाजिक जागरूकता:
सामाजिक जागरूकता बच्चों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब बच्चे विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए लोगों के साथ संवाद करते हैं, तो उनके सामाजिक कौशल विकसित होते हैं। यह प्रक्रिया न केवल संवाद और सहयोग जैसे गुण सिखाती है, बल्कि बच्चों में सामाजिक ज़िम्मेदारी और व्यावसायिकता की भावना भी जाग्रत करती है — जो उनके भविष्य के व्यावसायिक जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है।
इसके साथ ही, सामाजिक जागरूकता भारतीय संस्कारों, मूल्यों और संस्कृति के संरक्षण और पुनरुद्धार में भी सहायक होती है, जिससे बच्चे न केवल एक अच्छे नागरिक, बल्कि एक संवेदनशील और जागरूक मानव भी बनते हैं।
पर्यावरणीय जागरूकता:
पर्यावरणीय जागरूकता का अर्थ है हमारे पर्यावरण की नाज़ुकता को समझना और उसके संरक्षण के महत्व को जानना। "गो ग्रीन" जैसे अभियान भौतिक, रासायनिक, जैविक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कारकों के बारे में लोगों को जागरूक करते हैं। हमारा अभियान "एक पौधा, एक घर" एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
(i) गर्मी के मौसम में परिंडा अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम:- गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से परिंडा अभियान चलाया जाता है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर जलपात्र लगाए जाते हैं। साथ ही, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
(ii) "हर घर गमला" अभियान के अंतर्गत गमला वितरण कार्यक्रम:- स्वच्छ व हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए "हर घर गमला" अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत घरों में पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क गमलों का वितरण किया जाता है। इसका उद्देश्य है प्रत्येक घर में हरियाली को बढ़ावा देना और शहरी क्षेत्रों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना।
(iii) कृषि महाविद्यालयों के सहयोग से प्रदूषण नियंत्रण एवं उच्च गुणवत्ता वाले पौधों की जानकारी प्रदान करना:- प्रदूषण को कम करने एवं पर्यावरण सुधार के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालयों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले पौधों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाती है, ताकि वे अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।
करियर जागरूकता:
अपने रुचि के अनुसार दीर्घकालिक करियर विकल्पों को समझना और उसके अनुसार आवश्यक कदम उठाना करियर जागरूकता का उद्देश्य है। आधुनिक दुनिया में उपलब्ध अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु स्कूलों और छात्रावासों में करियर आधारित मार्गदर्शन संगोष्ठियाँ आयोजित की जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री भी वितरित की जाती है।
इसके तहत स्कूलों में सेमिनार व छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन करते हैं जो बच्चो के भविष्य को सही दिशा देने में सहयोग देता है | छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पारितोषिक देकर प्रेरित किया जाता है |
स्वास्थ्य जागरूकता:
रोगों और उनके लक्षणों के प्रति जागरूकता होना आवश्यक है ताकि समय रहते उनकी जांच व उपचार किया जा सके। हमारे द्वारा समय-समय पर स्कूलों और गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं, जिससे लोग बीमारियों और उनके इलाज के बारे में जान सकें।आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक स्वास्थ्य डायरी तैयार की जा रही है, जिसमें बुनियादी चिकित्सकीय जानकारियाँ और परीक्षण शामिल हैं। यह डायरी निःशुल्क वितरण के लिए आरटीओ, एनजीओ, मेडिकल कैंप, अस्पताल और अन्य माध्यमों से आम जनता तक पहुँचाई जाएगी।
इसमें टीकाकरण (Vaccination) से जुड़ी जानकारी जैसे बच्चों, गर्भवती महिलाओं हेतु वैक्सीन शेड्यूल, सरकारी एवं निजी टीकाकरण केंद्रों की सूची, घर में रखी जाने वाली प्राथमिक औषधियाँ (Primary Medicines) तथा इसके सेवन विधि और सावधानियाँ लिखित है |
आपातकालीन नंबर एवं मेडिकल सहायता (एंबुलेंस, पुलिस, ब्लड बैंक, फायर ब्रिगेड, महिला हेल्पलाइन, ज़रूरी मेडिकल हेल्पलाइन नंबर क्षेत्रवार)
गर्भावस्था परीक्षण एवं देखभाल से जुड़ी जानकारी जैसे प्रेग्नेंसी टेस्ट की प्रक्रिया, प्रसव पूर्व और पश्चात देखभाल, पोषण, जांच और टीकाकरण की जानकारी भी इसमें निहित है | सामान्य परीक्षण एवं लैब जांच की लागत के साथ इस सभी टेस्ट की सामान्य मान भी लिखे गए है |
सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, उनका विवरण और लाभ लेने की प्रक्रिया भी इस डायरी में शामिल किया गया है ताकि आम जन इस सुविधाओं से अवगत हो सके |
समय समय पर एनजीओ द्वारा संचालित मेडिकल कैंप की क्षेत्रवार जानकारी भी देने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसका लाभ ले सकते है |
(d) सड़क सुरक्षा अभियान
संस्था द्वारा एक व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनता को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।इस अभियान के अंतर्गत सरकार और समाज के बीच एक सहयोगात्मक मॉडल स्थापित करने के लिए एक सड़क सुरक्षा डायरी तैयार की जा रही है, जिसमें निम्नलिखित जानकारी समाहित होगी:
आवश्यक ट्रैफिक नियमों की सूची,चालान से संबंधित नियम एवं दंड की जानकारी,सड़क संकेतों (Traffic Signs) का विस्तृत विवरण,आर.टी.ओ. (RTO) के महत्वपूर्ण नियम व प्रक्रियाएं,आपात स्थिति में काम आने वाले सरकारी तंत्र के आवश्यक संपर्क नंबर (जैसे: एंबुलेंस, ट्रैफिक हेल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रूम ,महिला हेल्पलाइन,नेशनल हाइवे इमरजेंसी नंबर,आदि),राष्ट्रीय राजमार्गों की पहचान और संख्या, माइल स्टोन के रंग और उनके अर्थ की सूचनाएं शामिल है |
इसके अलावा वाहन नंबर प्लेट एवं उनके रंगों की जानकारी, वाहन सीरीज (L-1, L-2, M-1, M-2, N-1 आदि) और कार के मुख्य पुर्जों की जानकारी,कार और मोटरसाइकिल के प्रमुख पार्ट्स के नाम व उपयोग (चित्र सहित) तथा वाहन चालकों के लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी भी इसमें शामिल की गई है |
आम जनता में इस डायरी के वितरण और जागरूकता के लिए निम्नलिखित माध्यम सहयोगी रहेंगे :-:
आरटीओ कार्यालयों में वितरण, वाहन शोरूम्स के माध्यम से, ट्रैफिक पुलिस की सहायता से, स्थानीय एनजीओ व स्वयंसेवी संस्थाओं के नेटवर्क द्वारा और स्कूल व कॉलेज में पुलिस डिपार्टमेंट की सहायता से जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे |
(e.) आयुर्वेदिक शिक्षा को बढ़ावा देना :-
आयुर्वेद को आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली के साथ जोड़कर आमजन तक उसकी पहुँच को सुलभ और प्रभावशाली बनाने के लिए एक बड़े स्तर का ‘आयुष सम्मेलन’ आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इस सम्मेलन में निम्नलिखित वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी:
आयुर्वेद डॉक्टर, आयुर्वेद कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र एवं शिक्षकगण, आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनियाँ, सरकारी आयुष विभाग व संबंधित सरकारी अधिकारी आदि |
इस सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य आयुर्वेदिक चिकित्सा की लोकप्रियता को बढ़ावा देना, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना, आमजन तक आयुर्वेदिक इलाज, उत्पादों और परामर्श को पहुँचाना, सरकारी योजनाओं के माध्यम से आयुर्वेद के लाभों का प्रसार,युवाओं को आयुर्वेदिक शिक्षा एवं करियर विकल्पों के बारे में जागरूक करना आदि |
(f.) योगासन के प्रति जागरूकता अभियान :-
स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मशक्ति की ओर एक छोटा लेकिन प्रभावशाली कदम जिसके माध्यम से एक पॉकेट डायरी बनाई जा रही है :
तन, मन और आत्मा को संतुलित रखने वाले प्रमुख योगासन, रोग निवारक योग मुद्राएँ आदि का संक्षिप्त विवरण और QR कोड, जिससे डेमो वीडियो मोबाइल पर देखा जा सके।
पौष्टिक आहार और सही खानपान की जानकारी, आयु के अनुसार योग और स्वास्थ्य सुझाव,आगामी योग शिविरों, ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यशालाओं की सूची आदि शामिल है |
Comments
Post a Comment